Friday, September 4, 2026

जानिए: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।।बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। 2014 से बने मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

जानिए: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

इस बार का बजट आम आदमी के लिए खास साबित होता नजर आ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। 7 लाख तक की इनकम पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मिडिल क्लास के लिए सबसे अहम चीज है। इनकम टैक्स की स्लैब भी घटा दी गई हैं। इन्हें अब 6 से 5 कर दिया गया है।

-क्या सस्ता होगा

खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, कैमरे लेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते होंगे। चुनिंदा चीजों पर सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

युवाओं पर सरकार का खास ध्यान

बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने ऐलान किया कि सरकार युवाओं के लिए स्किल यूथ सेंटर बनाने पर जोर देगी और 30 स्किल इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे, उन छात्रों को लिए जो विदेशों में नौकरी के सपने देखते हैं। नेशनल अप्रेंटाइशिप प्रमोशन स्कीम बनेगी और छात्रों को डायरेक्ट मदद दी जाएगी। फिनटेक सर्विस बढ़ाई जाएंगी, डिजि लॉकर की उपयोगिता बहुत बढ़ जाएगी और इसमें सारे डिजिटल डॉक्यूमेंट होंगे।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए बचत योजना! । मार्च 2025 तक दो वर्ष की अवधि के लिए महिला या बालिका के नाम पर 7.5 की कम ब्याज दर पर 2 लाख रुपए तक की जमा सुविधा दी जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.