Saturday, September 5, 2026

जानिए, किस व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, सितारगंज के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गुप्ता को थाने से जमानत दे दी।

महिला का आरोप है कि वह महाराणा प्रताप चौराहे से अपने घर जा रही थी, चौराहे पर ही जाँनी की दुकान पर शराब पीकर तीन चार लोग खड़े थे, जब वह वहाँ से निकली तो उन लोगो ने उसके बतमीजी की, और गाली दी, साथ ही उसे पकड़ने की कोशिश की। आस पास के लोगो ने उसे बचाया। महिला का आरोप है कि जब उसने कहा कि वह पुलिस को बुला लेगी तो राकेश गुप्ता बोले, कही भी जाओ कुछ भी करो, हम नहीं डरते। महिला का कहना है कि वह तीन लोगो को जानती है। एक का नाम जाँनी जैन साड़ी वाला , राजीव गुप्ता, और राकेश गुप्ता है। राजीव गुप्ता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सितारगंज का अध्यक्ष है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.