Friday, September 4, 2026

जानिए: कहा लोगों ने विधायक को सुनाया भाजपा नेता के कारनामों का किस्सा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर रम्पुरा में समिति की आड़ में चिटफंड कंपनी खोलकर भाजपा नेता पर लोगों ने लाखों रुपया हड़प ने का आरोप लगाया। गत दिवस मोहल्ले में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा को घेरकर भी लोगों भाजपा नेता  के कारनामों से अवगत कराया। वही इस पूरे मामले में लोगों ने एसपी सिटी को भी शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानिए: कहा लोगों ने विधायक को सुनाया भाजपा नेता के कारनामों का किस्सा

आपको बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, बताया जाता की वीडियो नवबर्ष के पहले दिन की रम्पुरा क्षेत्र की है, विधायक रम्पुरा में किसी काम से गए थे, जहां दर्जन भर महिलाओं व लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों का कहना था की भाजपा नेता चंद्रसेन ने समिति की आड़ में चिटफंड के माध्यम से उनके लाखों रुपया हड़प लिए हैं। वह उन्हें सरकार पुलिस की धमकी दे रहा है। विधायक वीडियो में लोगों को पूरा साथ देने का भरोसा देते नजर आ रहे हैं। वही इस मामले में सोमवार को रम्पुरा के एक दर्जन से ज्यादा लोग एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिले। लोगों का कहना था कि कोरोना काल से पहले उनके मोहल्ले में भाजपा नेता चंद्रसेन कोहली ने उत्साह निधि के नाम से कंपनी खोली, जिसमें लोगों को धन दुगुना कराने का सपना दिखाकर डेलीबेज पर पैसे जमा कराए जाते थे, मोहल्ले के हजारों गरीबों ने अपना पेट काटकर इसमें अपने पैसे जमा किए थे, लेकिन जब पैसा देने का नम्बर आया तो चंद्रसेन सभी लोगों की किताबें जमा कराकर उनमें आ लगा दी, अब वह पैसे देने की बजाय लोगों को धमका रहा है, लोगों का कहना की जो पैसा मांगने जाता उसे भाजपा नेता गालियां देता है, साथ ही कहता की सरकार, पुलिस, विधायक, मेयर सब हमारे है, तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। मामले में एसपी सिटी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कहा की यह पूरी तरह चिडफंड का मामला है, आरोपी पर कार्यवाही कर गरीबों का पैसा वापस दिलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.