Friday, September 4, 2026

जानिए: कहा पति ने पत्नी को होटल में रंगरलियां मनाते पकड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में आज एक गजब वाक्या सामने आया है। जहां किच्छा निवासी एक पति ने अपनी पत्नी को रुद्रपुर के एक होटल में किसी अन्य पुरुष के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद होटल में बवाल शुरु हो गया। बवाल की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को कोतवाली ले आई।

बता दें किच्छा निवासी दंपत्ति में किसी बात को लेकर आपसी विवाद था, जिससे गुस्सायी पत्नी अपने प्रेमी के संग रुद्रपुर आ गई और शहर के होटल में रुकी हुई थी। पत्नी का पीछा करता हुआ उसका पति भी रुद्रपुर पहुंच गया और पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल उक्त सभी लोग कोतवाली में हैं, जिनसे पुलिस वार्ता कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.