Friday, September 4, 2026

जानिए: कहा दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौत से मातम में बदली खुशियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रानीखेत।  रानीखेत के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया है।

हल्द्वानी के समीर उपाध्याय का विवाह शुक्रवार को श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी युवती से हो रहा था, खुशी के माहौल के बीच विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयी। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे होने के बाद घराती और बाराती खुशी में झूम रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में दूल्हे को हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया। रास्ते मे दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.