Friday, September 4, 2026

जानिए, कहां 12 लोगों की हत्यारोपी ने फरार रहते हुए जीता ग्राम प्रधान का चुनाव !!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पाथरी जहरीली शराब कांड जिसके 12 लोगों की जान गई थी। उस कांड की मुख्य आरोपी बबली देवी ने हरिद्वार के शिवगढ़ से ग्राम प्रधान का चुनाव जीत लिया है। उसके पति विजेंदर को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य अभियुक्त बबली देवी अभी भी फरार है। यह विडंबना ही है कि हमारे देश की राजनीति में इस तरह के लोगों को जनता जीता देती है।

ज्ञात हो कि पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से 11 सितंबर को ग्रामीणों की मृत्यु का सिलसिला जो शुरू हुआ वह 12 लोगों की मौत पर समाप्त हुआ। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। ऐथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है। शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में कुल 12 लोग मारे गए। पुलिस ने इसमें बबली देवी और उसके पति को मुख्य अभियुक्त बनाया था। अब फरार बबली देवी चुनाव जीत गई हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.