Saturday, September 5, 2026

जानिए, कहां शिकारी हुआ शिकार, लोगों में दहशत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में आतंक का पर्याय माना जाने वाला शिकारी जानवर गुलदार उर्फ लेपर्ड खुद शिकार बन गया। यहां आवारा कुत्तों ने एक गुलदार को मौत के घाट उतार दिया इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ नगर की है जहां आवारा कुत्तों ने गुलदार का शिकार कर दिया। गुलदार का शव कूड़े के एक डंपिंग ज़ोन में बुधवार शाम मिला है। जो कूड़े कचरे के बीच पड़ा था जिसकी सांसें चल रही थी लेकिन बाद में इसकी मौत हो गई। गुलदार की मौत और कुत्तों के आतंक से क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।

ऊखीमठ नगर मे जब कुछ नगरवासी डंपिंग ज़ोन के पास से गुज़र रहे थे, तब उन्हें कूड़े में कुछ आवाजें महसूस हुई। जहां उन्हें गुलदार दिखा। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर के आस पास रहने वाले खूंखार आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में इस गुलदार की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को रेस्क्यू किया। गुलदार के शव को कब्ज़े में लेकर मामले में जांच की जा रही है। वहीं कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि जब कुत्ते गुलदार का शिकार कर रहे है तो आम जन का की सुरक्षा का क्या होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.