मेष राशि: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि थकान या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। रचनात्मक विचारों से करियर में सफलता मिलेगी और धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि: मानसिक और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों और प्रभाव में वृद्धि होगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि: यात्राओं के जरिए करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क राशि: ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें। पैसों से जुड़े समझौतों में लिखित दस्तावेज जरूर बनाएं। दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आय में वृद्धि और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि: पाचन क्रिया का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें तथा वाद-विवाद से दूर रहें। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।
तुला राशि: कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी समझदारी से हल कर लेंगे। अचानक धन खर्च होने की संभावना है। अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है तथा कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनर के साथ सुखद यात्रा का प्लान बनेगा। जश्न और विजय का माहौल रहेगा।
धनु राशि: अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, जिसका सकारात्मक फल आपको मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्टों से राहत मिलने के योग हैं।
मकर राशि: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके नए विचारों की सराहना होगी। पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अपने व्यवहार से किसी मित्र को असहज न करें।
कुंभ राशि: आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरा हो सकता है। हालांकि, व्यापारियों को व्यापार में थोड़ा नुकसान या सावधानी रखने की जरूरत है।
मीन राशि: परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों की उम्मीदों को पूरा करते समय सावधानी बरतें।




