Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- व्यावसायिक लाभ। पुत्र या पुत्री जो भी संतान से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम की स्थिति बढ़ी शुभ हो गई है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा और सरकारी पंगेबाजी न करें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें और सूर्य को जल दें।

मिथुन राशि- सरकारी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य के मामले में पहले से बेहतर हो चुके हैं। प्रेम,संतान थोड़ा सा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं कहा जा सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जा सकता है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। डिस्टर्बेंस लेकिन रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.