Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि : आज रिश्तों में खुशियों की तलाश करें। पार्टनर के साथ शाम को टाइम स्पेंड करें। साथ में मिलकर खाना खाएं, कुकिंग करें, मूवी देखें या गेम खेलें। इससे पार्टनर के साथ आपका बॉन्ड मजबूत होगा। यह बिना किसी दबाव के रिलेशनशिप में सुहाने पलों को यादगार बनाने का समय है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को आज प्यार के मामले में अपनी खुशियों का ख्याल रखना चाहिए। यह अपने रिश्तों पर विचार करने का समय है। इस बात पर विचार करें कि आप और और आपके पार्टनर एक-दूसरे से कनेक्ट हैं। क्या आपको लगता है कि कोई ऐसी प्रॉब्लम है, जो आपको स्ट्रॉन्ग बनाने में अवरोध लाती है। इससे बिल्कुल सहमत न हो, लेकिन समस्याओं को इग्नोर भी न करें।

मिथुन राशि : अगर आपको लगता है कि पार्टनर आपको इग्नोर कर रहे हैं, ऐसी फीलिंग न बनने दें, जिससे आपको गुस्सा आए। जब आपको लगे यह बातचीत करने का समय है, लेकिन आपको शुरुआत करने में थोड़ा अजीब लगे। फिर भी बिना संकोच के बात करने की पहल करें। चाहे प्रेमी को अच्छा न भी लगे। रिलेशनशिप में एक लंबी यात्रा तय करने के लिए धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि : आज सोशल लाइफ में थोड़ा असहस महसूस कर सकते हैं। जबकि कुछ लोग पार्टी करने के लिए और अच्छा टाइम स्पेंड करने के लिए बाहर निकलेंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो इस बात से पार्टनर थोड़ा नाराज होसकते हैं। खासकर जब वह आपके साथ अच्छा समय बितना चाहेंगे। मौज-मस्ती के पलों को आनंद लें। इससे कुछ नुकसान नहीं होगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वाले आज थोड़ा सेंसिटिव महसूस करेंगे। अगर चीजों में थोड़ी-सी भी हलचल होती है, तो शायद आप ज्यादा प्रतिक्रिया दे सकते हैं, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने या भावनात्मक पक्ष पर जोर देने के बजाए रुके और सोचें। यह जरुरी नहीं है कि रिश्तों में हर उतार-चढ़ाव बदलाव ही हो। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो ज्यादा रिएक्शन के के बजाए चीजों को समझाने का प्रयास करें।

वाद-विवाद से बचें। समय बहुत मूल्यवान है। इसलिए बातचीत करने से पहले अच्छा माहौल देखें। आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर, रात में टहलते समय बातचीत शुरू कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए यह आप किसी व्यक्ति के साथ सहज हैं। इस हारे में स्पष्ट विचार करने में मदद करता है।

तुला राशि : अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो दोनों पार्टनर्स सकारात्मक रवैया रखें। एक-दूसरे की खुशियों का ध्यान रखें। साथी की तारीफ करें। पार्टनर के साथ सरप्राइज डेट का प्लान करें। पार्टनर का ख्याल रखें। इससे रिश्तों में प्यार, विश्वास और सुख-शांति लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

वृश्चिक राशि : आज सिंगल जातकों को दोस्तों के साथ बाहर जाना चाहिए। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरे पल गुजारें। बातचीत करें। शायद आपकी आपकी किसी दिलचस्प से मुलाकात हो जाए। अगर आप रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, तो उन दोस्तों से कनेक्ट होना जिन्हें आप दोनों जानते हैं या ग्रुप में बाहर जाना मददगार हो सकता है।

धनु राशि : धनु राशि वालों को शायद आज कोई ऐसी खबर मिले। जिससे उन्हें अपने रिश्ते को देखने का नजरिया बदल जाए। आपको रिश्तों में शायद किसी बात का आभास हो, कोई सीक्रेट हो या बात सामने आ सकती है। कई बार सच सुनकर आश्चर्य महसूस हो सकता है, लेकिन इससे दूर न भागें। यह रिश्तों में स्पष्टता लाने में मदद करता है।

मकर राशि : आज का दिन सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए अच्छा है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर से प्यार जताना बिल्कुल न भूलें। सिंगल जातकों के लिए यह गहरी बातचीत में शामिल होने का समय है। आपके जूनुन से लोग खींचे चले आएंगे।

कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वाले किसी भी बात की जल्दबाजी न करें और कल्पनाओं में रहकर कोई निर्णय न लें। अगर आप सिंगल हैं या रिलेशनशिप में हैं, तो इससे चीजों को अलग नजरिए से देखने में मदद मिलेगा। इस समस्या का आज ही समाधान निकालना शानदार रहेगा। पार्टनर को समझने की कोशिश ज्यादा करें और कम बोलें। जजमेंटल न बनें।

मीन राशि : अगर रिलेशनशिप में आप और आपके पार्टनर के बीच कोई गलतफहमी है,तो इसे दूर करने का प्रयास करें। पार्टनर को समझने और माफ करने की कोशिश करें। इससे मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन को भी हैंडल कर सकेंगे। सिंगल जातकों को अपने पिछले रिलेशनशिप में अपने स्वभाव के बारे में विचार करना चाहिए कि किन चीजों को सुधारना चाहिए?

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.