Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों और कवियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा आपका नरम गरम है। व्यापार सही है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- गृह कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अगर कुछ नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं या पुराने व्यापार में कुछ नई स्थिति लाने को चाहते हैं तो ये शुभ समय है कर लीजिए। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो गई है। प्रेम का साथ है। संतान का साथ है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें

सिंह राशि- समाज में सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- दिमागी तौर पर मन थोड़ा परेशान रहेगा आपका। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान बहुत उत्साहित नहीं करेंगे आपको। व्यापार सही रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- थोड़ा सा बचकर पार करिए एक दिन और चोट चपेट लगने का भय है। बचकर पार करिए। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। सुखद समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- डिस्टर्बिंग समय रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। बच्चों की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं की स्थिति है फिर भी गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। फिर भी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस समय को आप पार कर ले जाएंगे। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.