Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से मिलना होगा। परिवार में खुशियाँ आएंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। खर्चा बढ़ेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की का कोई मौका हाथ लग सकता है। लिहाज़ा ध्यान रखें ऐसा अगर कोई मौका आए तो हाथ ना जानें दें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आर्थिक लाभ ले सकेंगे।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुराने किए हुए कामों से फायदा हो सकता है। पुराना दोस्त भी अचानक काम आ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जो भी काम आपके लिए खास हैं, वो आज ही निपटा लें। शांति से दिन बीतेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। किसी जरूरी कामकाज से आपको शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन फायदेमंद रहेगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई अनबन या उलझा हुआ मामला सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के भी योग हैं। पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिनभर बिजी रहने के चलते आपको शाम के समय आलस्य महसूस हो सकता है। जिससे किसी से आपका वाद विवाद भी हो सकता है इससे बचने की आपको कोशिश करनी चाहिए।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता मिलेगी। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धनलाभ के साथ खर्चा बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। वैवाहिक योग बन रहें हैं। रूके काम होंगे। सेहत का ध्यान रखें

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.