Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित होगा और कार्यभार अधिक होने से दबाव महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कारोबार मध्यम रहेगा और व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार विस्तार के नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उनकी शुरुआत करने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मनोबल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा चिंताजनक दिन है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। सेहत पर खास ध्यान दें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक है। आज विपरीत परिस्थितियों के कारण समस्या हो सकती है। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। करियर की नई राह खुलेगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। काम में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक विवादों से बचें। मन थोड़ा अशांत रहेगा, जिससे थोड़ा तनाव ह़ो सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहें युवाओं को लाभ व तरक्की मिलेगी। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। रोजगार के नये अवसर खुलेंगे। बंद रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.