Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी

मेष राशि

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 24 जून सोमवार को मन लगा कर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा । निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

वृषभ राशि

आज का राशिफल राशि के अनुसार सोमवार वृषभ राशि के लोगों का कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह आपको महत्वपूर्व पद दिलवा सकता है। बुद्धि और तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार सोमवार 24 जून को वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध साजिश होगी।

कर्क राशि

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 24 जून को आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियो के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।

सिंह राशि

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 24 जून सोमवार का दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।

कन्या राशि

दैनिक राशिफल सोमवार के अनुसार 24 जून को अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता और आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

तुला राशि

दैनिक राशिफल तुला राशि सोमवार के अनुसार 24 जून को तुला राशि वालों को वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

दैनिक राशिफल वृश्चिक के अनुसार 24 जून सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन होगा या आजीविका का नया मौका मिलेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

धनु राशि

सोमवार राशिफल धनु के अनुसार 24 जून को धनु राशि वालों को अपने काम करने के तरीकों को बदलने की जरूरत है वर्ना भाइयों से विवाद होगा। सोमवार का दिन मिश्रित फलदायक है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रूचि रहेगी।

मकर राशि

मकर राशिफल सोमवार के अनुसार 24 जून को मकर राशि वालों को आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशिफल आज संकेत दे रहा है कि सोमवारा को मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस्य हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी । मातापिता से जरूरी बातचीत होगी।

मीन राशि

सोमवार राशिफल के अनुसार 24 जून 2024 को धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य और संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल पर विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.