Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि – व्यावसायिक किसी भी तरीके का कोई रिस्क मत लीजिएगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका अभी थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक । व्यापार मध्यम दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार आपका मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम दिख रहा है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्ब महसूस करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मानसिक स्थिति बहुत खराब रहेगी। कई तरीके से बटे हुए रहेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहुत सारी विसंगतियां दिख रही हैं और तू-तू, मैं-मैं कुछ बड़े लेवल पर बड़ा रहेगा। क्रोध बहुत बड़ा रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक । व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि – नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति में थोड़ी सी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि – कड़क एवं बहुत ही नकारात्मक भाषा के प्रयोग बचिए । निवेश मत करिए। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आएंगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि – आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करें।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.