भोंपूराम खबरी।
मेष राशि उपाय – ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः आज आकस्मिक धन लाभ होगा. प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. धनार्जन होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. प्रमाद न करें. व्यापारव्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है. भाइयों की मदद मिलेगी. संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें.
वृष राशि उपाय – ॐ कलीं कृष्णाय नमः आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. बेरोजगारी दूर होगी. धन की आवक बनी रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें सफलता मिलेगी. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा. व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें.
मिथुन राशि उपाय – ॐ श्री गणेशाय नमः आज आप रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घरबाहर प्रसन्नता रहेगी. आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा. संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचारप्रसार से दूर रहें.
कर्क राशि उपाय – ॐ श्री हनुमते नमः आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दुखद समाचार मिल सकता है. चिंता बनी रहेगी. व्यापारव्यवसाय में सावधानी रखें. वास्तविकता को महत्व दें. प्रयासों में सफलता के योग कम हैं. परिवार में कलहकलेश का माहौल रह सकता है.
सिंह राशि उपाय – ॐ कलीं केशवाय नमः आज मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. बुद्धि एवं मनोबल से सुखसंपन्नता बढ़ेगी. व्यापार में कार्य का विस्तार होगा. सगेसंबंधी मिलेंगे.
कन्या राशि उपाय – ॐ कलीं रामाय नमः आज मेहमानों का आवागमन होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. मान बढ़ेगा. जल्दबाजी न करें. जोखिम के कार्यों से दूर रहें. पराक्रम में वृद्धि होगी. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं. उलझनों से मुक्ति मिलेगी.
तुला राशि उपाय – ॐ कलीं केशवाय नमः आज यात्रा नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी. प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी. अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें.
वृश्चिक राशि उपाय – ॐ कलीं कृष्णाय नमः आज वाणी पर नियंत्रण रखें. अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है जोखिम न लें. अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें. उदर विकार के योग के कारण खानपान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए. आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है.
धनु राशि उपाय – ॐ कलीं कृष्णाय नमः आज नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है. परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है. व्यापारव्यवसाय अच्छा चलेगा.
मकर राशि उपाय – ॐ कलीं रामाय नमः आज नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी. पूछपरख रहेगी रुके कार्य बनेंगे. जोखिम न लें. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा. खानपान पर नियंत्रण रखें.
कुंभ राशि उपाय – ॐ कलीं केशवाय नमः आज कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. तंत्रमंत्र में रुचि रहेगी. धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे. शत्रुओं से सावधान रहें.
मीन राशि उपाय – ॐ कलीं कृष्णाय नमः आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. दूसरों की जमानत न लें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं. स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी




