भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अज्ञात कारणों के चलते एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग में एक व्यक्ति की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, साथ ही लाखों का माल जलकर राख खाक हो गया सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक जसपुर क्षेत्र में रात लगभग 1:00 से 2:00 के बीच नादेही सिडकुल में श्री शानदार इंडस्ट्रीज में लगी आग, आग इतनी भीषण थी कि इस आग में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, वही जिम्मेदार विभाग आग लगने के कारण का पता लगाने में जुड़ गया है।




