Saturday, September 5, 2026

जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को फ़साने वाली महिला लगी पुलिस के हाथ, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ माह पूर्व जसपुर में कोतवाल रहे अशोक कुमार को फ़साने वाली महिला पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने उक्त महिला को शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया है, जहां वह अपनी पहचान छुपाकर रह रही थी। बता दें एक महिला द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी कि उसका पति घर से सामान चुराकर ले गया है और एक महिला के साथ होटल में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी और एक महिला व पुरुष को होटल से गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आई युवती की पहचान हिना रावत के रूप में हुई, जोकि पूर्व में जसपुर कोतवाल को योन शोषण के आरोप में फसा चुकी है। जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर योन शोषण का आरोप लगाने के बाद महिला डीजीपी से भी मिली थी, जिसके बाद महिला अपने बयान से पलट गई और आरोप को निराधार बताने लगी। हालांकि डीजीपी ने उक्त शिकायत पर जसपुर कोतवाल अशोक कुमार का पिथौरागढ़ तबादला कर दिया था। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से सामान चुराकर लाया था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उक्त युवक व उसके साथ एक महिला को आवास विकास स्थित होटल से गिरफ्तार किया है। उक्त हिना रावत गलत आईडी का इस्तेमाल कर होटल में रह रही थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर चौकी लाई, जहां शिकायतकर्ता पत्नी के घर से चोरी हुए कीमती सामान को भी इन दोनों से बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 379, 411, 420, 504, 506 और षड्यंत्र रचने की धारा 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.