Saturday, September 5, 2026

जल्द नए स्वरूप में दिखेगा रूद्रपुर पर संजय वन: भट्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  केंद्रीय रक्षा एवम् पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संजय वन को संवारने के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की कमान स्वयं संभाल रखी हैं।  भट्ट अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने के लिए बेहद संजीदगी से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बुद्धवार को पुनः श्री भट्ट ने संजय वन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ पीके पात्रो मोजूद रहे। उन्होंने संजय वन को संवारने के लिए मुख्य सचिव से भी दूरभाष पर वार्ता की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

जल्द नए स्वरूप में दिखेगा रूद्रपुर पर संजय वन: भट्ट

उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही अपने परिवार सहित संजय वन का भ्रमण किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य वन संरक्षक को भी परिवार के साथ एक ही समय पर आने के लिए कहा। उन्होंने सम्पूर्ण संजय वन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि सौंदर्यकरण हेतु धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संजय वन को पर्यटकों के लिए एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संजय वन क्षेत्र को बहुत ही सुन्दर व आकर्षक रूप से संवारने के लिए वृहद्ध प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमे केंटीन, पार्किंग सहित सभी आधारभूत सुविधाएं मौजूद हों। उन्होंने कहा कि बेट्री संचालित वाहनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क के चारों ओर वॉल्क वे का भी निर्माण किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क की जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु चारों ओर सोलर फैंसिंग की जाये तथा पर्यटकों के रात्रि भ्रमण हेतु लाईटिंग की व्यवस्था की जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पहाड़ों के प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेने वाने वाले पर्यटकों को मैदानी क्षेत्र में भी एक टूरिस्ट डेस्टीनेशन मिले, और टूरिस्ट डेस्टिनेशन इस प्रकार विकसित किया जाये जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करे व पर्यटक स्वयं ही इस डेस्टिनेशन की ओर खिंचे चले आयें।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ पीके पात्रो, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, तहसीलदार नीतू डागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.