Saturday, September 5, 2026

जरूरतमंदों को वितरित किये गये कम्बल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भिक्षा मांगकर अपना जीवन चलाने वाले गरीब जरूरतमंदों को ठण्ड से राहत दिलाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर अपने पिता स्व. खान चन्द्र ठुकराल की याद में कम्बल वितरित किये। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। हर वर्ष शीत लहर से गरीब जरूरतमंदों को बचाने के लिए वह कम्बल वितरित करते हैं। इस बार भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने का अभियान शुरू किया जायेगा। कहा कि गरीब जरूरतमंदों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, जरूरतमंदों की जो भी मदद हो सकती है। उसके लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राजेश बजाज, विकास सागर, संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, अशोक यादव, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.