Friday, September 4, 2026

जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में एसडीएम ने मारा छापा,पांच लाख का लगाया जुर्माना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन में सिडकुल के सेक्टर आईआईडीसी में स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित  सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुआ।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने छापेमारी की कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। * *उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य कार्यवाही गतिमान हैं।इस दौरान आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, एसएनए दीपक गोस्वामी, एसआई अमित नेगी, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.