Saturday, September 5, 2026

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस फायरिंग केस: आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह को रेलवे ने सर्विस से बर्खास्त किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीते कुछ समय पहले जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया था। अब इस घटना के आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने आरोपी चेतन सिंह को सर्विस से बर्खास्त कर दिया है। चेतन फिलहाल जेल कस्टडी में है।

क्या था पूरा मामला?

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया था। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक ASI टीकाराम समेत तीन यात्री शामिल थे। आरपीएफ कांस्टेबल की हालही में पोस्टिंग हुई थी। कांस्टेबल ने अपनी राइफल से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। जानकारी मिली थी कि चेतन सिंह को पोस्टिंग को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी। यह पोस्टिंग उसने अपने हिसाब से मांगी थी।

इस घटना में चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और ये घटना वापी से बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच की है। घटना के आरोपी चेतन सिंह की पत्नी रेनू का कहना था कि चेतन सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। ये घटना 31 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे घटित हुई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.