Saturday, September 5, 2026

जमीनी विवाद मे कई राउंड फायरिंग, दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के रायपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद सामने आया है दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद मौके पर फायरिंग भी हुई हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है वही दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में करीब 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस उक्त मामले में पूर्व में 151 के तहत कार्रवाई कर चुकी है और अभी भी करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित रायपुर गांव में कई साल पहले जगबीर सिंह के द्वारा अपनी जमीन राजेंद्र सिंह को बेची गई थी जिसमें कुछ जमीन कच्ची तो कुछ जमीन पक्की थी वही रजिस्ट्री कराने के दौरान जो जमीन पक्की थी वह तो राजेंद्र सिंह के नाम दर्ज हो गई लेकिन कच्ची जमीन राजेंद्र सिंह के नाम दर्ज नहीं हो सकी।

वही जगबीर सिंह और राजेंद्र सिंह के परिवारों के बीच कच्ची जमीन को जोतने को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें पुलिस पूर्व में भी कार्रवाई कर चुकी है , वही आज जगबीर सिंह के परिवार के लोग जब कच्ची जमीन को जोतने और झोपड़ी बनाने के लिए जमीन पर पहुंचे तो राजेंद्र सिंह के लोगों ने उनका विरोध किया। जिसके बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हाला की फायरिंग की सूचना और घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जिसमें कुछ लोगों को फायरिंग के छर्रे भी लगे हैं हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके, वहीं घायलों को पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार भी चल रहा है और उनका मेडिकल भी कराया जा रहा है तो वही रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि पुलिस के द्वारा उक्त मामले में पूर्व में 151 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है वही आज की घटना को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.