Friday, September 4, 2026

जमीनी विवाद में फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, मामला संदिग्ध देख जांच में जुटी पुलिस 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। दो सौतेले भाइयों में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक भाई संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया जिसे पड़ोसियों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्राम नंदपुर में देर रात्रि लगभग 1:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दो सौतेले भाइयों में चल रहा विवाद उस समय गरमा गया जब अशोक मौर्य पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ झिलमिल प्रसाद संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया घटना के बाद घायल का बेटा चंदन पड़ोसी महबूब के घर पर पहुंचा और घटना की आपबीती बताते हुए मदद की गुहार लगाने लगा।जिस पर महबूब ने किसी तरह मोटरसाइकिल पर घायल अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचाया वहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजनों ने घायल अशोक को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका उपचार चल रहा है सूचना मिलने पर पुलिस भी नंदपुर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेश पांडे का कहना है कि अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.