Friday, September 4, 2026

जन्मदिन पर चुघ ने दी पूर्व विधायक शुक्ला को बधाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने किच्छा विधानसभा के दो बार विधायक रहे राजेश शुक्ला को उनके 53वें जन्मदिन की बधाई देते हुए बुकें भेंट कर पगड़ी पहनाई।  चुघ ने कहा कि पूर्व विधायक श्री शुक्ला आज भी जन जन में लोकप्रिय हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए आम जनता के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे आकर शासन प्रशासन में अपनी प्रतिष्ठा के चलते समस्याओं का समाधान भी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा  शुक्ला का पार्टी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हमेशा सम्मान करते हैं।  चुघ ने ईश्वर से श्री शुक्ला के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा जिला अध्यक्ष संदीप अरोड़ा सोनू, महामंत्री बलजीत सिंह गाबा, रोहित कालड़ा, अजीत गुड़िया, अवतार सिंह कालरा, रमन शर्मा, अमित, गौरव अरोरा, मनजीत सिंह मुटनेजा, जसमीत कक्कड़, सोनू लोहिया रितिक चुघ आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.