Friday, September 4, 2026

जनपद में मनाया गया संविधान दिवस 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 26 नवंबर को पूरे जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद मुख्यालय में कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। कहा कि इसी दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। कहा कि यह संविधान ही है जो हमें आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कहा कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डाॅ ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.