Friday, September 4, 2026

जनपद में और लगाएं जाएंगे मेगा वैक्सीनेशन कैंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम जनता को अधिक से अधिक वेक्सीन लगाने हेतु आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संक्रमितों मरीजों के बेहतर उपचार एवं वेक्सिनेशन बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, कोविड हॉस्पिटल मेनेजमेंट के नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डी एस पंचपाल ने संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए मेगा वेक्सिनेशन कैम्प लगाए जाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। श्री चुघ ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से जनपद में वेक्सिनेशन को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही वेक्सिनेशन को और तेजी से बढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी। और कोरोना से संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र मलिक ,डॉ उदयशंकर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.