Friday, September 4, 2026

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, बदबू से बुरा हाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और मच्छरों की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कचरे की सफाई के लिए शहरवासी कई बार नगर निगम के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने की वजह से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

करीब तीन लाख की आबादी वाले शहर में नगर निगम ठीक से सफाई भी नहीं करा पा रहा है। जबकि निगम प्रति महीना लाखों रुपए सफाई के नाम पर खर्च दिखाता है। हैरत की बात यह है कि नगर निगम के मेयर और आयुक्त की तस्वीरों वाले कई होर्डिंग शहर में लगाए गए हैं जिनमे डेंगू से बचाव की जानकारी साझा की करते लोगों से जागरूकता की अपील की गयी है। इसके ठीक विपरीत शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। शहर की कोई ऐसी गली नहीं है जहां कचरे के बड़े ढेर नहीं लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि इन कचरे के ढेरों की वजह से उड़ने वाली दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर रही है। वहीं इन कचरे के ढेरों की वजह से मच्छरों की समस्या बढ़ गई है जिससे शहरवासी परेशान है। मच्छरों के डंक से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। जबकि निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। शहरवासी सफाई के लिए कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कचरे के ढेर जस के तस हैं।

शहर के आवास विकास, सिविल लाइन्स, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी सहित दर्जन भर स्थानों पर कचरे के बड़े ढेर लगे हुए हैं। इस बारे में निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई अभियान जारी है और इन कचरे के ढेरों को शीघ्र साफ़ कर दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.