Friday, September 4, 2026

जगतपुरा में फलफूल रहा अवैध नशे का कारोबार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर की जगतपुरा कालोनी में इन दिनों नशीली सामग्रियों का अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा है। आसपास के नशेड़ी ही नहीं, बल्कि शहर के अधिकांश हिस्से के नशेबाज अपना सब कुछ दांव पर लगाकर दिन प्रतिदिन भोर होने से लेकर देर रात्रि तक नशीली सामग्री की खरीदारी के लिए यहाँ देखे जा सकते हैं। इस कारोबार को दो भाइयों द्वारा संचालित किया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि आवास विकास पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर चल रहे इस अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को नहीं है।

आवास विकास पुलिस चौकी से जगतपुरा गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क पर बनी बस्ती में अवैध नशीली सामग्री गांजा, स्मैक, नशीली दवाई, इंजेक्शन आदि की बिक्री का कारोबार सातवें आसमान पर है। जहां पर नगर सहित क्षेत्र के कई स्थानों के नशेबाज 80-90 रूपये या इससे अधिक की जहरीली नशा सामग्री खरीदकर इसका सेवन करते हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि इस अवैध कारोबार को संचालित करने दोनों भाई इतने निर्भीक व साहसी है कि अपने घर से ही अवैध नशा सामग्री का जखीरा संचालित कर शासन-प्रशासन सहित पुलिस को ठेंगा दिखाती हुई अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

उक्त भाइयों द्वारा यह अवैध नशाखोरी का धन्धा विगत कई महीनों से खुले तौर पर किया जा रहा है। लेकिन पुलिस की नाकामी के चलते पुलिस भी इस ओर से अपना मुंह मोड़कर इस कारोबार को प्रोत्साहित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह पांच बजे से नशाखोर यहाँ आने लगते हैं और रात 11 बजे तक यह खेल चलता है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने कहा कि इस इलाके में अकस्मात् रेड कर नशे के कारोबार को समाप्त किया जायेगा और अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.