Friday, September 4, 2026

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हुआ स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर परम पूज्य श्रीमद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के नगर आगमन पर विधायक राजकुमार ठुकराल सहित नागरिकों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख शान्ति एवं स्मृद्धि की कामना की l

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि शंकराचार्य जी के आगमन से नगर की धरती पवित्र हो गई। इस दौरान शंकराचार्य जी के प्रवचनों को सुनकर भक्तों ने असीम शान्ति का अनुभव प्राप्त किया l उन्होंने कहा कि ब्रह्म सत्य है, संसार मिथ्या है और जीव ब्रह्म का ही अंश है। इससे भिन्न कुछ भी नहीं। शंकर एक सनातनी ब्राह्मण थे जो समस्त वैदिक साहित्य को पवित्र एवं अतार्किक रूप से सत्य मानते थेl

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.