Friday, September 4, 2026

जंगल में मिला उम्रदराज बाघ का शव, वन विभाग ने शव को जलाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वन कर्मियों ने डीएफओ कुंदन कुमार व देचौरी रेंजर ललित मोहन जोशी को सूचना दी। रेंजर ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ के शव का निरीक्षण किया। आसपास भी वन कर्मियों द्वारा कोई भी साक्ष्य मिलने की संभावना से आसपास छानबीन की। बाघ काफी उम्रदराज है।

देचौरी रेंज में एक बाघ की मौत हो गई। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग द्वारा बाघ की मौत प्राकृतिक बताई जा रही है। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत देचौरी रेंज के कल्याणपुर कक्ष नंबर एक में गुरुवार सुबह वन कर्मियों को एक बाघ का शव मिला।

यह क्षेत्र आबादी से डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल में है। वन कर्मियों ने डीएफओ कुंदन कुमार व देचौरी रेंजर ललित मोहन जोशी को सूचना दी। रेंजर ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ के शव का निरीक्षण किया। आसपास भी वन कर्मियों द्वारा कोई भी साक्ष्य मिलने की संभावना से आसपास छानबीन की। बाघ काफी उम्रदराज है। शव देखकर उसकी मौत दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। बाघ के अंग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दोपहर बाद बाघ के शव का पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा देचौरी में ही एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत पोस्टमार्टम कराया गया। बाघ के बिसरे को फोरेसिंक जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव को मौके पर ही जला दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.