Friday, September 4, 2026

जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, महिला गम्भीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव में जंगल घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार से उसके साथियों द्वारा उसे बाघ से बचाया गया। हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है।

मामला कल शाम का है। जब कमला उप्रेती पत्नी मोहनचंद अपने साथियों के साथ जंगल घास काटने गई थी जब वह घास काटने के लिए जा रही थी तो घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले गया इस दौरान महिला ने चीख-पुकार की तो उसके साथियों ने आवाज सुनकर दौड़ कर बाघ को भगाया और तत्काल उपचार के लिए सीएससी केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया और महिला के ज्यादा चोट आने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दे उस समय महिला के साथ जो महिला थी उसमें कविता देवी, जीवंती देवी, प्रभा देवी, तारा देवी, इन चारों महिलाओं की बहादुरी से महिला की जान बच पाई। पूर्व सरपंच तारा भंडारी ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग रेंजर को दी और तत्काल गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.