Friday, September 4, 2026

छात्रा उपाध्यक्षा केशू दास का विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्षा पद पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही केशू दास आभार वक्त करने पहुँची विधायक शिव अरोरा के कार्यालय। वही विधायक शिव अरोरा ने छात्रा उपाध्यक्षा को शॉल ओढ़ाकर समानित किया।विधायक शिव अरोरा ने कहा केशू दास हमारे बंगाली समाज एक सामान्य परिवार से उठकर छात्र राजनीति में एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही यह बहुत हर्ष की बात है निश्चित रूप से छात्रों छात्राओं की आवाज को सदैव बुलंदी से उठते हुए एक बेहतर कार्य करने की मिसाल पैदा करेगी ऐसा विश्वास है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने गो रक्षा दल की पूरी टीम की सराहना की जिन्होंने इस चुनाव में केशू दास के साथ पूरी लगन से मेहनत की ओर इतने बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करवाई। विधायक शिव अरोरा ने केशू दास को उनके अच्छे कार्यकाल के लिये बधाई दी। इस दौरान विजय वाजपेयी, राकू सनातनी, राधे, मनोज मदान, ललित बिष्ट, अंकिता अधिकारी,शोभित यदुवंशी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.