Friday, September 4, 2026

छह दिन पहले डूबे दिल्ली के युवक का शव गंगा नदी से बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत ऋषिकेश में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने गंगा नदी पर बने पशुलोक बैराज से एक युवक का शव बरामद किया। उक्त युवक शनिवार अक्षय तृतीया को परिवार सहित यहां दिल्ली से गंगा स्नान करने आया था, जहां वह तेज धार में बह गया था। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने गुरुवार को बताया कि ऋषिकेश से उनकी टीम को पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई देने और उसे निकालने हेतु रेस्क्यू टीम की आवश्यकता की सूचना मिली।

इस पर उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एक डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस टीम ने मौके पर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को पशुलोक बैराज से बाहर निकाला और शव को जिला पुलिस के सुपर्द किया। नेगी ने बताया कि शिनाख्त प्रक्रिया के दौरान, परिजनों द्वारा उक्त युवक की पहचान ललित तोमर उर्फ करन (19) ब्रह्मपुरी दिल्ली निवासी के रूप में की गयी है। युवक 22 अप्रैल को अपने मां, मामा और मौसी के साथ ऋषिकेश घूमने आया हुआ था और त्रिवेणी घाट पर नहाते समय गंगा नदी में डूब गया और लापता हो गया था। जिसके बाद से ही लगातार युवक की खोजबीन की रही थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.