Friday, September 4, 2026

छत से गिरकर युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आधी रात को पड़ोसी के घर में घुसे युवक की संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर मौत हो गयी। आरोप है कि मृतक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। घर वालों के जाग जाने पर वह भागने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक नई बस्ती खेड़ा में किराए के मकान में रहने वाले राशिद पुत्र नजाकत अली मूल निवासी नौगजा थाना स्वार जनपद रामपुर के घर में बीती रात मुहल्ले में ही रहने वाला 20 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम उर्फ गुड्डू पुत्र मंजूर हसन निवासी टेहरी ख्वाजा थाना गजुरिया जनपद रामपुर घुस गया। रात करीब तीन बजे संदिग्ध हालातों में उसका पैर फिसला और वह छत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। डायल 112 पर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सूचना पर मृतक का भाई मो. इमरान भी वहाँ पहुच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं राशिद के मुताबिक युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। इसी दौरान राशिद की पत्नी की नींद खुल गयी और उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर युवक भागने लगा। इस दौरान छत पर उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है मृतक सिडकुल की डॉलफिन फैक्ट्री में काम करता था। उसके खिलाफ जनपद रामपुर में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ जिला बदर की भी कार्रवाई हो चुकी है। जिसके चलते वह रुद्रपुर आकर रहने लगा था। रम्पुरा चौकी प्रभारी अम्बी राम आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रामपुर पुलिस से संपर्क कर मृतक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.