Saturday, September 5, 2026

छठ पूजा के बाद नगर निगम घाटों पर की सफाई 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  छठ पूजा के समापन के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। जिसके तहत शहर के अलग अलग घाटों पर सफाई की गई। जिसमे हजारों लोगों की भीड़ के साथ कई स्थानों पर कूड़ा भी इकट्ठा हुआ है जिसके निस्तारण की प्रक्रिया शुक्रवार से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा चलाई जायेगी।

देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सोनू ने बताया कि लोकपर्व के बाद शुक्रवार घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई करते समय पूजा की सामग्रियों को भी विशेष ध्यान दिया गया। सोनू के मुताबिक सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में सफाई कार्य किया गया। जिसमें मेडिसिटी के पास, तीन पानी, कल्याणी नदी और अटरिया रोड के घात शामिल रहे। उन्होंने बताया कि घाटों की सफाई के दौरान सुपरवाइज़र मुकेश चौधरी, सुरेश कुमार मुल्तानी, दयाकिशन, कर्मचारी राहुल, विशाल, सोनू, जोगिंदर, राजू, रमेश, राकेश, संजय और पुलिसकर्मी एसआई अमित नेगी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.