Saturday, September 5, 2026

छठ पूजा के दौरान हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। छठ पूजा के मद्देनजर हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 7 नवंबर की शाम 3 बजे से 11 बजे तक और 8 नवंबर की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस अवधि में शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, रामपुर रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले सभी दुपहिया और चौपहिया वाहनों, रोडवेज और निजी बसों को टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट कर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा। वहीं, हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सिंधी चौराहा से डायवर्ट कर मंगलपड़ाव और गांधी इंटर कॉलेज तिराहा के रास्ते से होकर भेजा जाएगा। अन्य वाहनों को एफटीआई तिराहा से डायवर्ट कर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.