Friday, September 4, 2026

चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पंकज बने मीडिया प्रभारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी पद के लिए दो लोगों को दायित्व सौंप दिया है। यूनियन के नैनीताल, उधम सिंह नगर के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने बताया कि गदरपुर समिति के रमन चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और छतरपुर समिति के पंकज अरोरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने आशा जताई दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। वही चौधरी ओर अरोड़ा ने कहा यूनियन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह इसका ईमानदारी से पालन करेंगे और यूनियन की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.