Friday, September 4, 2026

चौखंबा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक हुई लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई। चौखंबा पर्वत पर दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

सेना के हेलिकॉप्टर से आज शनिवार को एसडीआरएफ के चार जवानों को चौखंबा बेस कैंप पर उतारा गया। यहां बेस कैंप में टीम को टेंट और स्लीपिंग बैग मिला है। वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलीकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी है, जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है। दोनों विदेशी पर्यटकों की ढूंढखोज की जाएगी। 6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस ;27 व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक ;23 इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरसावा ;सहारनपुर एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के चौखंबा में फंसने की सूचना मिली थी। जिस पर शुक्रवार सुबह वायुसेना से सर्च अभियान के लिए अनुरोध किया गया। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब एनडीआरएफ देहरादून के कमांडेंट को सर्च अभियान के लिए पत्र लिखा गया। एनडीआरएफ की टीम देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को फंसे पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.