Saturday, September 5, 2026

चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर 80 हजार के सूट किए चोरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता। थाना क्षेत्र के बिडोरा मझोला में हाईवे पर स्थित दो दुकानों की दीवार तोड़कर चोरों ने 80 हजार के कीमती सूट समेत अनाज के गोदाम से धान के कट्टे चोरी कर लिए। दो दुकाने में हुई चोरी की वारदात पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, ग्राम मोहम्मद गंज थाना नानकमत्ता निवासी चरणजीत कौर पत्नी प्रदीप सिंह की बिडोरा मझोला में हाईवे न्यू फैंसी कलेक्शन के नाम से दुकान है,बीती रात्रि न्यू कलेक्शन की दुकान के पीछे से 9 इंच मोटी दीवार को तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे कीमती सूट चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरों ने दीवार के साथ ही दुकान का शटर भी आधा तोड़ दिया था, लेकिन शटर के आगे शीशा लगा होने के कारण चोर दुकान में नहीं घुस पाए। इसीलिए उन्होंने चोरी का रास्ता पीछे दीवार तोड़कर चुना। दीवार तोड़ने के बाद भी चोर अंदर घुसने में नाकाम रहे लेकिन इसके बावजूद भी एक कांटे के सहारे से सूट निकलने में दुकान से कामयाब हो गए, दुकान स्वामी चरणजीत कौर ने बताया कि अगर चोर दुकान के अंदर घुस जाते तो पूरी दुकान लूटने की योजना थी, दुकान में लगती भी रखी थी, दुकान में चोरी करने आए चोर अपने साथ हथौड़े व संबल लेकर आए थे, जिसकी सहायता से ही उन्होंने दीवार तोड़ी, इसके साथ ही चोरों ने बगल वाली दीपक सिंह राणा की दुकान की दीवार तोड़कर धान के कट्टे चोरी कर लिए, घटना की सूचना मिलने के बाद कस्बा इंचार्ज लक्ष्मण जोशी ने मौके पर जाकर कई सीसीटीवी कैमरा की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.