Friday, September 4, 2026

चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। बंद मकान के ताले तोडकर चोरों ने घर में रखा हजारों का सामान चोरी कर लिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई मांग। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन निवासी सोमनाथ गुगलानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लॉकडाउन के दौरान से एलाइन्स कॉलोनी में मकान लिया था। उन्होंने बताया कि चोरों ने मौका देखकर पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन घर से चढ़कर उनके घर में लगी पानी टंकिया, गिजर, बिजली की बाइरिंग एवं मकान मे खडे छोटे हाथी की बैट्रियां चोरी कर ले गए। बुद्ववार को घर आने के बाद देखा तो घर में रखा सामान तितर-वितर पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर हजारो रूपये का सामान चोरी कर ले गए है। वहीं बागवाला निवासी गीता सरकार ने पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि बीती 25 मार्च को पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर में सोने का बहाना करते हुए संदूक से एक तोले का मंगल सूत्र चोरी कर लिया। वही आरोपी महिला से पूछताछ करने पर वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.