Friday, September 4, 2026

चैत्र नवरात्रि कब है, किस दिन किस देवी की होगी पूजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जैसा की नवरात्रि के नाम से ही समझा जा सकता है नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि को लेकर हर किसी की अपनी मान्यता है। कुछ लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक फलाहार रहकर व्रत करते हैं। कुछ लोग पहला और नौवां यानी आखिरी का व्रत रखते हैं। तो कुछ ऐसे भी होते हैं कि बिना वर्त रखे केवल पूजा पाठ करते हैं। कहा जाता है कि जो भी भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा के हर रूप की पूजा-पाठ करता है और व्रत करता है, मां दुर्गा उसके जीवन से सभी दुखों को खत्म कर देती है। मां दुर्गा अपने भक्त को निरोग लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वरदान देती हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कब से शुरू हो रहे हैं इस साल 2023 में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023 Date) और किस दिन किस देवी की होती है पूजा।

इस साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। चैत्र नवरात्रि 30 मार्च को खत्म हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रि के इन 9 दिनों में वैसे तो सभी दिन खास है लेकिन 8 वां और 9वां दिन जिसे अष्टमी और नवमी के नाम से जाना जाता है इनका खास महत्व होता है। कई लोग अष्टमी के दिन अपने घर पर कन्या भोज रखते हैं। तो कई लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते है।

चैत्र नवरात्रि 2023 पर कब किस देवी की होगी पूजा (Chaitra Navratri 2023 Tithi)

पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा (22 मार्च 2023)

दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा (23 मार्च 2023)

तीसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी (24 मार्च 2023)

चौथा दिन- मां चंद्रघण्टा (25 मार्च 2023)

पांचवां दिन- मां स्कंदमाता (26 मार्च 2023)

छठा दिन- मां कात्यायनी (27 मार्च 2023)

सातवां दिन- मां कालरात्री (28 मार्च 2023)

आठवां दिन- मां महागौरी (29 मार्च 2023)

नवां दिन- मां सिद्धीदात्री (30 मार्च 2023)

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.