Friday, September 4, 2026

चैकिंग कर रही पुलिस ने भारी मात्रा में कैश व चांदी पकड़ी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर जनपद में अपराध पर नियन्त्रण और अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थानो एंव चौकी पुलिस रूटीन चैकिंग कर रही। इसी के तहत एसपी सिटी मनोज कत्याल सीओ सितारगंज के निर्देशन में बार्डर पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट टीम के साथ चैकिंग कर रहे। तभी सितारगंज रोड की ओर से आ रही एक आई-10 कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी में कार की पिछली सीट पर एक बडा लाकर बना हुआ था जो एक बड़ी चाबी से खुल रहा था। पुलिस के मुताबिक लांकर को खोलकर चैक किया तो उसके अंदर 500 के नोटो की 110 गड्डिया यानी 55 लाख रूपये, 2 हजार के नोटो की 3 गड्डिया कुल 6 लाख रूपये, 200 रूपयो के नोटो की 5 गड्डिया 2 लाख रूपये नगद व 70 हजार रूपये खुले जिसमें 100-200- 500-2000 के नोट मिले। कुल 63 लाख 70 हजार रूपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने रुपयों के साथ ही 1 थैली के अंदर चांदी के 10 विस्कुट व कुछ चांदी की पुरानी ज्वैलरी बरामद हुयी। चांदी के 10 पीस विस्कुट का वजन 9 किलो ग्राम व पुराने ज्वैलरी का वजन 2 किलो 580 ग्राम यानी कुल वजन 11 किलो 580 ग्राम था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में कार में सवार बैठे दोनों ने अपना नाम अनुपम वर्मा व अमित वर्मा निवासी कोतवाली खटीमा बताया। पुलिस ने दोनो से मौके पर उक्त बरामद रुपए एंव चांदी के कागजात दिखाने को कहा तो उसने पास कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए। वाहन चालक विनोद राणा निवासी कुमरा थाना खटीमा भी वाहन के कागजात नहीं दिखा पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को एमवीएक्ट में सीज कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.