Friday, September 4, 2026

चुनाव पूर्व अंतिम वर्ष में विधायक को याद आया सड़कों का निर्माण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। लगभग चार साल बाद ही सही लेकिन क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल को शहर की सड़कों की सुध आ ही गयी। अब जब चुनाव में मात्र आठ महीने बचे हैं तो ऐसे में विधायक ठुकराल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ ने धरना दे दिया। यही नहीं शहर में स्वीकृत सड़कों का शीघ्र निर्माण न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी भी दे डाली।

विधायक राजकुमार ठुकराल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तर में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि ढाई साल से स्वीकृत सड़कें टेंडर होने के बाद भी नहीं बनी हैं। लगभग 40 सड़कें ऐसी हैं जिन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ठुकराल का कहना था कि वह रो रहे हैं, बिलख रहे हैं और मज़बूरी में उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के काम नहीं हुए इ इ इ तो वह लोनिवि की रुद्रपुर डिविजन के खिलाफ धरना देंगे।

अपनी सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक का कहना था कि सड़कें मंजूर हैं। टेंडर हो चुके हैं और बजट भी मिल चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी काम शुरू नहीं करा रहे हैं। वह लोनिवि के सचिव आरके सुधांशु से भी कई बार मिल चुके हैं लेकिन स्थानीय अफसर किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं।

विधायक ने कहा कि एक महीने बाद बरसात का मौसम आ जाएगा फिर तारकोल का काम नहीं हो पाएगा। इसके बाद विधान सभा चुनाव आ जाएंगे। वह किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे। उनका कहना है कि वे अफसरों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस दौरान राधेश शर्मा, राजेश ग्रोवर, बिट्टू शर्मा, वीरेंद्र सिंह सामंती भी साथ थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.