Friday, September 4, 2026

चुनाव एग्जिट पोल: हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीटें, BJP 19-29 पर सिमटेगी : 10 साल बाद कांग्रेस सरकार के आसार,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को लेकर विभिन्न मीडिया चैनल्स और रिसर्च संस्थाओं ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। ध्रुव रिसर्च और पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा (Haryana Election Exit Poll 2024 Live) में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। इसके अलावा पीपुल्स पोल और P-Marq में के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। बात अगर JK EXIT POLLS LIVE की करें तो यहां वोटर के सर्वे के अनुसार, जम्मू कश्मीर में बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस पोल में पीडीपी को 6 से 12 जबकि अन्य दलों को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार की सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को डराकर और संविधान और संस्थानों को कमजोर करके शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर बीजेपी की आलोचना की और कहा कि बीजेपी की विचारधारा सही नहीं है। इसके अलावा राहुल गांधी ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने का ऐलान भी किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि आठ अक्टूबर को होने वाली मतगणना के आंकड़े ही मायने रखेंगे। उमर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं चकित हूं कि टीवी चैनल एग्जिट पोल को लेकर परेशान हैं, खासकर हाल के आम चुनावों में नाकामी के बाद। मैं टीवी चैनलों, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर होने वाले सभी शोरगुल को नजरअंदाज कर रहा हूं, क्योंकि केवल आठ अक्टूबर के आंकड़े ही मायने रखेंगे। बाकी सब बस टाइम पास है।” ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है, उसके बाद भाजपा को सीट मिलने की संभावना जतायी गयी है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.