Saturday, September 5, 2026

चुघ भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के लिए चला रहे जनसंपर्क अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र सिंह के उपयोगी विचारों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ निरंतर क्षेत्र के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के जनता को समर्पित कार्यकाल की चर्चा कर उन्हें पार्टी की नीतियों, चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ ही विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

महा जनसंपर्क अभियान के तहत से चुघ ने विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क के दौरान मंदिर मनकामेश्वर के स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, इस्कॉन मंदिर के स्वामी जी व उनकी पूरी टीम व नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्ति जो कि इस्कॉन मंदिर की सेवा के साथ-साथ गौशाला का भी संचालन करते हैं चंद्रकांत अरोड़ा से मुलाकात की। इस मौके पर श्री चुघ के साथ उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राठौर से मुलाकात की जोकि प्रतिदिन जिला चिकित्सालय के सामने दोपहर के भोजन की व्यवस्था गरीब मजलूम मरीजों के लिए करते हैं समाज के लिए एक नेक कार्य है। अमित ने कहा कि उन्हें जनसेवा के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद ही मिली। वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष संजय आर्य व हरीश भट्ट जोकि विभिन्न सामाजिक सेवा क्षेत्र में काम करते हैं।

उनसे भी चुघ ने मुलाकात की। उनके साथ श्री मोदी के 9 वर्ष ने के सफल कार्यकाल की चर्चा की। आर्य समाज के पुरोहित प प्रभात कुमार आर्य व गौ रक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक काम करने वाले गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य व उनकी टीम सुनील श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, आशु सिंह व कपिल यादव, जिंदगी जिंदाबाद के संचालक करमजीत सिंह चन्ना जो प्रतिदिन 5 रुपए में भोजन की दीनदयाल उपाध्याय चैक पर सेवा करते हैं व गरीब कन्याओं के विवाह की सेवा करते हैं से भी मुलाकात कर भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरका के कार्यों की चर्चा की। श्री चुघ ने सभी प्रमुख लोगों से 90 90 90 20 24 नम्बर भी डायल करवाकर अभियान के साथ जोड़ा। इस दौरान उनके साथ पार्षद रामकिशन कोली व सुरेन्द्र सिंह सरजू भी थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.