भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सुभाष कालोनी स्थित मंदिर में पावन नवरात्र पर्व पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे भजन गायक कलाकारों द्वारा मां के सुंदर भजन गाकर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया। इससे पूर्व मां भगवती जागरण का शुभारंभ भाजपा नेता व वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ, विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, समाज सेवी संजय ठुकराल ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर मां के जयघोषों के साथ किया। कमेटी के प्राधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री चुघ ने कहा की पवन नवरात्र पर्व में भक्तजन मां के नौ स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं। मां सभी भक्ति की हर मनोकामना पूरी करती है। उन्होंने कहा मां भगवती सब पर अपनी कृपा बनाए रखे। श्री चुघ ने कहा कि यहां मंदिर में पिछले कई वर्षों से नवरात्र पर्व पर मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन मां के आर्शीवाद से मंदिर कमेटी द्वारा किया जाता है।जागरण में स्थानीय एवं बाहर से आए गायक कलाकारों ने पूरी रात्रि मां की महिमा का गुणगान किया प्रातः आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कमेटी के जोगा सिंह, अजय पाल, प्रमोद साहनी, अमन पाल, विक्की मुंजाल, अमित गौड़, उमेश पसरीचा, सुनील यादव, ललित बिष्ट, मयंक कक्कड़, विक्की,घई, सुरेश पाल सतनाम सिंह, कंचन कौर, पप्पू पाल, कन्हैया पाल, अनिल पाल, प्रमोद प्रजापति, सुग्रीव यादव ,मदन पाल, अरविंद शर्मा, राजेंद्र पाल आदि मौजूद थे।




