Saturday, September 5, 2026

चुघ ने किया उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा का विस्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, प्रदेश महामंत्री सुनील अरोरा, कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा, संगठन मंत्री नरेन्द्र अरोरा, गढ़वाल प्रभारी जीएस आनंद की संस्तुति पर प्रदेश की युवा टीम को संगठित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया।

बुधवार को चुघ ने पंकज छाबड़ा निवासी-हरिद्वार को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, स. जगविंदर सिंह अटवाल निवासी हल्द्वानी को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, स.वरिंदर सिंह संधु निवासी हल्द्वानी को युवा प्रभारी-कुमाऊं मण्डल, पंकज भाटिया निवासी कोटद्वार को युवा प्रदेश सचिव व पंकज बांगा निवासी रुद्रपुर को युवा प्रदेश सचिव और आशीष छाबड़ा निवासी रुद्रपुर को युवा प्रदेश प्रवक्ता नियुत्त किया है। इस दौरान भारत भूषण चुघ ने बताया कि समस्त पदाधिकारियों से विचार विमर्श के उपरांत शेष कार्यकारिणी की भी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रही है। भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में संगठन हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठा के साथ काम करने की अपेक्षा की है। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा, महामंत्री दीपक अरोरा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुखीजा, बरीत सिंह , विशाल खेड़ा, नीरज त्यागी , यशपाल घई, अभिनव छाबड़ा, प्रवेश साहनी, सुनील शर्मा, प्रीत चिलाना, सन्नी धवन, लवी नरुला, कपिल अरोरा, प्रताप सुखीजा, संतोष रगोड़े, जोगेंद्र गुम्बर, ज्ञान सिंह , राहुल सिंह, इन्द्रसेन खेड़ा, ललित गोयल, रोनिक नारंग, गौरव आहूजा विक्की, सुनील झाम, सोनू खुराना, बाॅबी टुटेजा, जोमी चाण्डा, तरूण चुघ, विपिन जल्होत्रा, रोहित कालड़ा, सुनील कालड़ा,संजीव अरोरा, अमित कालड़ा, मनीष चुघ, चंदर चुघ,नीलकण्ठ राणा आदि शामिल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.