Friday, September 4, 2026

चीमा ने किया ओलंपियन मनोज सरकार को सम्मानित, सम्मान राशि को लेकर नेता प्रतिपक्ष से कराई बात, मिला आश्वासन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।

टोक्यो ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले ओलंपियन मनोज सरकार का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी व सम्मनित भी किया। श्री चीमा के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मान राशि दिए जाने को लेकर चीमा ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से फोन पर बात की। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मनोज सरकार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और सम्मान राशि बढ़ाये जाने की मांग को विधानसभा में उठाये जाने का आश्वासन दिया, साथ ही प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस मामले को लेकर बात किये जाने को कहा।
बता दें टोक्यो पैराओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले मनोज सरकार अपने गृह जनपद पहुंच चुके हैं, जिसके बाद उनसे मिलने को लेकर उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा भी ओलंपियन मनोज सरकार के आवास पर पहुंचे और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही मनोज को शॉल उड़ाकर सम्मनित भी किया। इस दौरान संदीप चीमा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लाल मनोज सरकार द्वारा कांस्य पदक जीतना देश व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मान राशि को कम किये जाने व अपने फैसले को पलटे जाने को लेकर आवाज़ उठाने का आश्वासन दिया। श्री चीमा ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से फोन पर वार्ता कर सम्मान राशि बढ़ाये जाने की मांग की। वहीं प्रीतम सिंह ने मनोज सरकार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी व सम्मान राशि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलीप अधिकारी, नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास, पूर्व वार्ड अध्यक्ष अशोक मंडल, आशीष यादव, राज सिंह राणा, कृष्णा, जितेंद्र पाल, प्रांजल गाबा, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.