Saturday, September 5, 2026

चार वर्ष की उम्र में गुम हुआ बेटा 22 साल बाद मिला तो खिलखिला उठा परिवार; जीआरपी आगरा ने खोजा ‘घर का चिराग’

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,आगरा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आगरा ने 22 साल के बाद एक युवक को खोजा निकाला। युवक से पूछताछ में पता चला कि वह धनोरा गांव बुलंदशहर का रहने वाला है। वर्ष 2002 में गुम हो गया था। उस दौरान उसकी उम्र चार साल थी।

जीआरपी आगरा ने स्वजन को फोन किया और फिर युवक को मिलाया। स्वजन से मिलकर युवक की आंखों में आंसू आ गए। युवक बबलू शर्मा ने आपरेशन मुस्कान टीम का धन्यवाद भी किया।

ऑपरेशन मुस्कान में तलाशा बबलू

गुम हुए बच्चों को लेकर ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जीआरपी आगरा की टीम नई दिल्ली स्थित बाल गृह भी जाती है। वर्ष 2023 में बाल गृह में कार्यरत बबलू शर्मा से मुलाकात की। बबलू टीम के सदस्यों को पानी और चाय पिलाता था। धीरे-धीरे बबलू सदस्यों से घुल मिल गया। बबलू ने सदस्यों को अपने बारे में कई बातें बताईं। छह माह पूर्व टीम ने बबलू से संबंधित पूरी जानकारी जुटाई तो चौंक गए।

ट्रेन से पहुंचा था दिल्ली

बबलू ने बताया कि वह धनोरा गांव का है। वर्ष 2002 में चार साल की उम्र में खेलते हुए चोला स्टेशन के पास पहुंच गया। एक ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली पहुंचा। रेलवे स्टेशन से उसे बाल गृह भेज दिया गया। वहीं पर कार्य करने लगा। 18 साल की उम्र होने पर बाल गृह प्रशासन ने उसे कहीं अन्य कार्य करने के लिए कहा। बबलू ने कर्मचारियों से गृह में ही कार्य के लिए अनुरोध किया। गृह में ही कार्य करने लगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.